X Close
X
9826003456

राजस्थान सरकार देगी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित सुन्दर सिंह गुर्जर को ये पुरस्कार राशि, सीएम ने दी मंजूरी


Gadwal:

राजस्थान सरकार देगी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित सुन्दर सिंह गुर्जर को ये पुरस्कार राशि, सीएम ने दी मंजूरी

जयपुर। राजस्थान के खिलाडिय़ों को अब चार सालों से लंबिंत पुरस्कार राशि मिलने वाली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेलों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पदक विजेताओं की 4 वर्षों से लंबित पुरस्कार राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत उन्होंने देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित पैरा एथलीट सुन्दर सिंह गुर्जर के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 30 लाख रुपए तथा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को 10 लाख रुपए देने की स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 में इंडोनेशिया (जकार्ता) में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में सुंदर सिंह गुर्जर के जेविलियन थ्रो में रजत पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख एवं 10 लाख रुपए और नागर के बैडमिंटन की एकल स्पद्र्धा में कांस्य पदक जीतने पर 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देय थी, जो पिछली सरकार के समय जारी नहीं की गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खेल एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। खिलाडिय़ों की बकाया पुरस्कार राशि के भुगतान के लिए 13 करोड़ रुपए की राशि का बजट प्रावधान किया गया है।

The post राजस्थान सरकार देगी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित सुन्दर सिंह गुर्जर को ये पुरस्कार राशि, सीएम ने दी मंजूरी appeared first on www.prompttimes.com.

Prompt Times