जालंधर/ कोरोना संक्रमण से लोगों में फैले डर को खत्म करने और जागृति लाने के लिए भारतीय नौसेना के दो अधिकारी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 56 दिनों की दौड़ पर निकले हैं। इसके तहत वह 4431 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राजस्थान के रामरतन और हरियाणा के संजय कुमार ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर कन्याकुमारी के कोचीन से 12 जनवरी को यह सफर शुरू किया था। उन्होंने यह सफर 8 मार्च को महिला दिवस पर कश्मीर में पूरा करना है। जालंधर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह नेवी अफसर बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली से होते हुए पंजाब में दाखिल हुए। जालंधर के गांव लिद्दड़ा में संत चन्नण सिंह स्टेडियम में इनका स्वागत किया गया। सोशल वर्कर, गीतांश पांडे, विनोद मेहता, जगजीत कंवर, जोगिदर हंस ने बताया कि इन नौसेना अधिकारियों का वेरका मिल्क प्लांट के पास भी स्वागत किया गया। विनोद मेहता ने बताया कि भारतीय नौसेना अधिकारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए इनके साथ एक गाड़ी का भी इंतजाम किया गया है और डाक्टरों की सुविधा पर दी गई है।
The post कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ पर निकले नौसेना अधिकारियों का जालंधर में स्वागत appeared first on Prompt Times.