X Close
X
9826003456

22 अगस्त को दिल्ली में राजीव गाँधी जयंती का कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ से हजारो कांग्रेसजन लेंगे भाग


Gadwal:

22 अगस्त को दिल्ली में राजीव गाँधी जयंती का कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ से हजारो कांग्रेसजन लेंगे भाग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रीमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता हो रहे हैं दिल्ली रवाना

सभी मंत्री-विधायक कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारी नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायती राज पदाधिकारी  दिल्ली हो रहे हैं रवाना

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पार्टी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है

इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे

रायपुर/21 अगस्त 2019। दिल्ली में 22 अगस्त को अखिल भारतीय स्तर पर राजीव गाँधी जयंती पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमाम मंत्री-विधायक दिल्ली रवाना होंगे। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और ब्लाकों से पदाधिकारी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के देश भर के ब्लाक, जिला स्तर समेत शीर्ष नेताओं इकठ्ठा होंगें। छत्तीसगढ़ से हजारो की संख्या में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला और ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, कांग्रेस मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों विभागों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाकर 22 अगस्त के राजीव गाँधी जयंती के अखिल भारतीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री और विधायक दिल्ली रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कल देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश कंट्रोल रूम की बैठक लेकर सभी को आवश्यक निर्देश दिये है। कंट्रोल रूम द्वारा प्रदेश के जिलों और ब्लाको, प्रदेश पदाधिकारियों, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी गयी है। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे।

  शैलेश नितिन त्रिवेदी

महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

The post 22 अगस्त को दिल्ली में राजीव गाँधी जयंती का कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ से हजारो कांग्रेसजन लेंगे भाग appeared first on www.prompttimes.com.

Prompt Times