- चॉपिंग से पहले प्याज की जड़ वाले हिस्से को काटकर अलग कर दें।
- शार्प नाइफ का इस्तेमाल करें।
- खुली हवा या पंखे के सामने बैठकर प्याज काटें।
11 मार्च 2023 | प्याज खाने में जायके का तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बहुत जरूरी इंग्रीडिएंट है। यदि आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो प्याज को नजरअंदाज कर ही नहीं सकते हैं। लेकिन इसे काटना खुद में किसी टास्क से कम नहीं है। ऐसे में प्याज चॉप करने के नाम से ही लोगों के आंखों से पानी निकलने लगते हैं। यदि आपकी भी आंखे प्याज काटते वक्त भर आती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत हेल्पफुल साबित हो सकता है।
आपने घरों में तो कई लोगों को प्याज काटते समय अपने आंसू पोछते देखा होगा। लेकिन क्या किसी शेफ का प्याज काटते समय ऐसा हाल होते देखा है? गारंटी है कि नहीं देखा होगा। क्योंकि शेफ प्याज काटते समय आंसू को रोकने के लिए कुछ नुस्खे करते हैं।मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में प्याज काटने के नुस्खे को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह बताती हैं कि प्याज काटने से पहले ये छोटा सा उपाय आपके आंसुओं को बहने से रोक सकता है। यकीन नहीं तो खुद ही एक बार ट्राई कर लीजिए।
दूसरा उपाय आप यह कर सकते हैं, कि जब आप प्याज काटने जा रहे हो तो पहले मुंह में चिंगम रख लें। फिर इसे चबाते हुए प्याज काटें। इससे आप बिना आंसू ढेर सारे प्याज काट सकते हैं।
The post प्याज काटते समय आंसू आए तो क्या करें? appeared first on .
(PROMPT TIMES)