X Close
X
9826003456

धनबाद में बनेगा रविंद्र रंगमंच भवन और साइंस सेंटर या साइंस पार्क, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की घोषणा


Gadwal:

18 मार्च 2023 |  केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने धनबाद के लिए दो बड़ी घोषणा की। उन्होंने धनबाद में रविंद्र रंगमंच भवन, साइंस सेंटर या साइंस पार्क बनवाने की घोषणा की। वे शनिवार को जियलगोरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन कर रहे थे |

इस दौरान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि धनबाद में कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए यहां एक रविंद्र रंगमंच भवन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संविधान में कहा गया है कि साइंस के प्रति लोगों में रुझान बढ़ाई जाए। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत में विज्ञान के प्रति लोगों को रुचि बढ़ाने का काम कर रहा है। इसी के तहत उन्होंने धनबाद में साइंस पार्क और साइंस सेंटर स्थापित करने का आश्वासन दिया।

आप प्रस्ताव भेजें, मैं राशि भेजूंगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार साइंस पार्क या साइंस सेंटर, जो भी धनबाद वासियों को चाहिए, उसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजे। आप राज्य सरकार के माध्यम से प्रस्ताव भेजें, हम केंद्र सरकार की ओर से तत्काल राशि मुहैया करा देंगे।

इसके साथ ही, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार (हेमंत सरकार) ने प्रस्ताव नहीं भेजा, तो आप लोग सरकार मत गिरा देना बल्कि सरकार को समझा कर प्रस्ताव भेजना है।

सामूहिक रूप से किया गया उद्घाटन

खेल महोत्सव का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री के अलावा सांसद पीएन सिंह, भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बीसीसीएल के सीएमडी समीर दत्ता समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।

महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को तराशना-सांसद

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को तराशना है। उन्हें उचित प्लेटफार्म प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पहले ओलंपिक जैसे खेल में भारत को काफी कम मेडल मिल पाते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया के कारण खिलाड़ियों ने देश- विदेश में भारत का परचम लहराया है। खेल महोत्सव में लगभग 6000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसमें 8 प्रकार के खेल शामिल हैं।

सोर्स :- ” जागरण ”   

The post धनबाद में बनेगा रविंद्र रंगमंच भवन और साइंस सेंटर या साइंस पार्क, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की घोषणा appeared first on .

Prompt Times